हरिद्वार – कुम्भ मेले में भीड़ नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाने के लिए कुम्भ मेला पुलिस ने बड़ी पहल की है। इस बार मेला पुलिस संकरी गलियों में घुसकर भी भीड़ नियंत्रण करने में सक्षम होगी क्योंकि इस बार कुम्भ मेला पुलिस इसके लिए सायकिल का अनूठा प्रयोग करने जा रही है। आईजी कुम्भ संजय गुंज्याल ने 23 अधिकारियों को कुम्भ मेला ड्यूटी के लिए सायकिल प्रदान की। इतना ही नही आईजी संजय गुंज्याल खुद साईकल चलाकर ये संदेश दिया कि कुम्भ मेले की सुरक्षा के लिए पुलिस पुलिस तरह तैयार है। आईजी ने भल्ला इंटर कॉलेज से बैरागी कैम्प तक साईकल भी चलाई।

