हरिद्वार – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध अंकुश लगाये जाने हेतु प्रभावी चैकिंग अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया था।
उक्त आदेश के अनुपालन में थाना क्षेत्रान्तर्गत कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस एवं ANTF हरिद्वार द्वारा संयुक्त रुप से चैकिंग करते हुये 14 अक्टूबर को रेलवे कालोनी से बाईपास को आने वाला कच्चा रास्ता के पास से मादक पदार्थ के धंधे में संलिप्त 2आरोपियों को 7 किग्रा अवैध गांजा के साथ पकड़ा गया।
पुलिस टीम –
1-उ0नि0 अंशुल अग्रवाल
2-कानि0 273 सन्दीप नेगी-
3-कांनि 0475विक्टेश्वर
4-हे0का0 342 राजवर्धन -ANTF हरिद्वार
5-हे0का0 सतेन्द्र- ANTF हरिद्वार

