हरिद्वार – हरिद्वार के शहरी और ग्रामीण इलाको में एसएसपी के निर्देश पर हरिद्धार के बहादराबाद थाना पुलिस ने अवैध तरीके से शराब की बिक्री को रोकने के लिए चैकिंग अभियान चला रखा है। इस अभियान के तहत बहादराबाद थाना पुलिस को नहर पटरी पर चैकिंग के दौरान इंडिगा कार से ले जाई जा रही 10 पैटी अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने कार चालक हारून पुत्र गुलजार निवासी कस्साबान ज्वालापुर को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है।
कोरोना महामारी के कारण हरिद्वार जिला प्रशासन द्वारा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कई शराब की दुकानों को बंद किया हुआ है लेकिन फिर भी अवैध तरीके से शराब बेचने का कार्य किया जा रहा है। हरिद्वार की बहादराबाद थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 10 पैटी अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
गौरतलब है कि हरिद्वार में इस वक्त का फायदा उठा कर अवैध शराब का काला कारोबार किया जा रहा है और इसको रोकने के लिए पुलिस द्वारा बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। अब देखना है पुलिस कैसे अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने में कामयाब होती है।

