देहरादून – 23 जून को देहरादून के थाना नेहरू कालोनी में स्थानीय निवासी हरि सिंह शाह ने लिखित तहरीर देकर शिकायत की कि 23 जून की प्रातः उनकी माताजी बसन्ती देवी दूध लेने के लिये गयी थी, वापस आते समय घर से 50 मीटर की दूरी पर मोटर साइकिल पर सवार 2 युवको द्वारा झपटा मारकर उनके गले से चैन लूट ली, पुलिस ने लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

बुजुर्ग महिला के साथ हुई चैन लूट की घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना के अनावरण हेतु थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, जिस पर तत्काल थाना नेहरू कालोनी पर 04 अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल व उसके आसपास आने-जाने वाले मार्गाे पर लगी सीसीटीवी कैमरो की फुटेजो को चैक करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। सीसीटीवी फुटेज तथा मुखबिर तंत्र के माध्यम से मिली जानकारी पर घटना में शामिल अभियुक्त को सहारनपुर की ओर जाना ज्ञात हुआ।
जनपद सहारनपुर उ0प्र0 मे पुलिस टीमों द्वारा सी.सी.टी.वी. एंव मुखबिरों की सहायता से अभियुक्तों का पता लगाने की कोशिश की गई। इसी के क्रम मे पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना मे शामिल अभियुक्तगणों शुभम मिश्रा, गौतम कुमार को सहारनपुर शहर से 26 जून को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से घटना मे लूटी गयी सोने की चैन एंव घटना मे प्रयुक्त मोटर साईकिल बरामद की गई।
पुलिस टीम –
1- थानाध्यक्ष मोहन सिहं, थाना नेहरुकालोनी देहरादून।
2- व0उ0नि0 योगेश दत्त थाना नेहरुकालोनी।
3- म0उ0नि0 कुसुमलता पुरोहित थाना नेहरुकालोनी।
4- अ0उ0नि0 गजेन्द्र सिंह थाना नेहरुकालोनी।
5- कानि0 1622 मुकेश कण्डारी थाना नेहरुकालोनी।
6- कानि0 1088 कमलेश सजवाण थाना नेहरुकालोनी।
7- कानि0 1079 बृजमोहन रावत थाना नेहरुकालोनी
8- कानि0 विवेक राठी थाना नेहरुकालोनी।
9- कानि0 1462 आशीष राठी थाना नेहरुकालोनी।
10- कानि0 विपिन एसओजी देहरादून
टेक्नीकल टीम
1- हे0का0 किरण एसओजी देहरादून ।
2- कानि0 आशीष शर्मा एसओजी देहरादून।

