हरिद्वार – प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू के साथ ही प्रदेश में अप्रैल के हर रविवार को सप्ताह में एक दिन के कर्फ्यू की घोषणा की है। रविवार को लगे कर्फ्यू का असर पूरे हरिद्वार में देखने को मिला, बाजारें बंद रहीं, सड़कों पर आवाजाही बिल्कुल ठप दिखा। हरिद्वार पुलिस प्रशासन सुबह से ही कर्फ्यू को लेकर मुस्तैद था। सड़कों पर सिर्फ एसेंसियल सर्विसेज से जुड़े लोगों को ही चलने की अनुमति थी। वहीं कुंभ क्षेत्र के हरकी पैड़ी और गंगा जी के घाटों पर भी एका दुक्का लोग ही स्नान करते नज़र आये।
सरकार के साथ आम लोगों को भी यह एहसास है कि अगर हालात जल्दी ही नियंत्रित नहीं किया गया तो स्थिति बेकाबू हो सकती है। प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं ऐसे हालात से निपटने के लिये बिल्कुल भी तैयार नहीं है। ऐसे में कोविड नियमों का पालन करते हुए 2 गज की दूरी और घर से बाहर निकलते ही मास्क जरूरी के साथ ही कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को हराया जा सकता है।

