हरिद्वार – बैरागी कैंप में अपर जिलाधिकारी हरवीर सिंह के साथ निर्मोही अखाड़े के संतो ने मारपीट कर दी। इस मारपीट में हरवीर सिंह और उनके गनर चोटिल हो गए थे। कुम्भ मेले के अधिकारी के साथ मारपीट की घटना की हर तरफ जमकर निंदा की जा रही है। स्थानीय लोगो के साथ ही कई सामाजिक संगठन भी हरवीर सिंह के समर्थन में उतर आए है और मारपीट करने वाले दोषी संतो के खिलाफ कार्रवाई की माँग कर रहे है। उत्तरांचल पंजाबी महासभा से जुड़े लोगों ने भी आईजी कुम्भ संजय गुंज्याल को ज्ञापन सौंपा और दोषी संतो पर कार्रवाई की माँग की। पंजाबी महासभा के पदाधिकारियों का कहना है कि एक ईमानदार और पूरी निष्ठा से काम करने वाले अधिकारी के साथ मारपीट करने की घटना की वो कड़ी निंदा करते है और प्रशासन से ये मांग करते है कि हरवीर सिंह पर हमला करने वाले दोषी संतो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

वही प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने भी इस मामले की कड़े शब्दों में निंदा की है। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री संजय त्रिवाल ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि अपर मेला अधिकारी हरवीर सिंह पर यह सुनियोजित हमला हुआ है। यह किसी भी प्रकार से दिव्य और भव्य कुंभ का संदेश नहीं है। संतो ने हमेशा अपने संदेश में काम, क्रोध, लोभ, मोह और अंहकार से विपरीत रहने का संदेश दिया है। लेकिन कुछ संतो द्वारा दिन में 18 घंटे काम करने वाले मधुर भाषी अधिकारी पर सुनियोजित हमले की वह निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी मारपीट करने वाले कथित संतो को चिन्हित करके उन पर मुकदमा दर्ज की जाए और इनकी गिरफ्तारी की जाए। कानून से बड़ा कोई नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि अगर 24 घंटे में अपर मेलाअधिकारी हरवीर सिंह व उनके‌ सुरक्षा कर्मी से मारपीट करने वाले संतो को गिरफ्तार नहीं किया गया तो प्रान्तीय उद्योग व्यापार शीघ्र ही आन्दोलन एवं प्रदर्शन करेगा।

ज्ञापन देने वाले उत्तरांचल पंजाबी महसभा के प्रदेश महामंत्री सुनील अरोड़ा, अनिल कुमार कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष, करण मल्होत्रा प्रदेश उपाध्यक्ष, सुरेश कोचर प्रदेश सचिव, विमलेश अहूजा प्रदेश सचिव , प्रमोद पांधी जिलाध्यक्ष, हरिद्वार राम अरोड़ा जिला महामंत्री, राज ओबरॉय जिला चेयरमैन, अक्षत मल्होत्रा युवा अध्यक्ष, कुंज भसीन युवा महामंत्री, महेंद्र अरोड़ा जिला कोषाध्यक्ष, कामिनी सढ़ाना महिला जिलाध्यक्ष, मीनाक्षी छाबड़ा महिला जिला महामंत्री, मोनिका चुघ महिलाजिला प्रभारी, निधि चावला संगठन मंत्री महिला, दुर्गेश खन्ना, मुकेश आहूजा, अनिल पुरी, ऋषि सचदेवा, शशि मनचंदा, अनिल खुराना, जिला चेयरमैन रोहित सहगल, जिला अध्यक्ष युवा अक्षय मल्होत्रा, जिला युवा महामंत्री कुंज भसीन, जिला संयोजक चेतन कोचर और अक्षत कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *