हरिद्वार देहरादून हाईवे पर मोतीचूर फ्लाईओवर पर आम लोगों की आवाजाही के बीच विशालकाय गजराज पहुंच गए। गजराज के हाइवे पर आते ही हाइवे के दोनों और वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। हाथी को देखने के लिए लोग अपने वाहनों से उतर कर नीचे खड़े हो गए। पहले तो गजराज जंगल से निकलकर हाईवे पर चढ़ा और फिर दूसरी और जंगल में चला गया।
हाइवे से गुजर रहे भाजपा जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल ने इस पल को अपने कैमरे में कैद कर लिया। सुदेश कंडवाल ने इसकी सूचना रेंज अधिकारी महेंद्र गिरी को दी। महेंद्र गिरि तुरंत वन कर्मियों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक हाथी जंगल में की ओर जा चुका था। आपको बता दें कि यह मामला हरिद्वार देहरादून हाइवे के चीला मोतीचूर कोरिडोर पर बने फ्लाई ओवर का है। यहां वन्यजीव गलियारा होने के चलते करीब ढाई किलो मीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया गया है, ताकि वन्य जीव इस फ्लाईओवर के नीचे से बिना किसी परेशानी के आसानी से जंगल के एक छोर से दूसरे छोर को जा सकें। मगर शायद इस एक दंत गजराज को फ्लाईओवर के नीचे से गुजर कर जान मुनासिब नही लगा और इसीलिए यह गजराज हाइवे पर लगी लोहे की बैरिकेट्स को लांघ कर जंगल के एक छोर से दूसरे छोर को चल दिये।
महेंद्र गिरी, रेंज अधिकारी, मोतीचूर का कहना है कि यह जंगली गजराजों का कॉरिडोर है। अक्सर गजराज हाइवे पर आते है, ओर इसे पार भी करते है। इसको लेकर वनकर्मियों की टीम हमेशा यंहा तैनात रहती है, ताकि किसी तरह का कोई नुकसान न हो।

