नई दिल्ली – पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने इंग्लैंड में भारत व इंग्लैंड की क्रिकेट टीम के बीच चल रहे आख़िरी टेस्ट मैच में भारत की जीत को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि ओवल के मैदान पर भारत की यह जीत वर्षों तक याद की जाएगी।
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “इंग्लैंड में ओवल के मैदान पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर भारतीय टीम को बहुत सारी बधाई व असीम शुभकामनाएँ। ओवल के मैदान पर भारत की यह ऐतिहासिक जीत हमारे खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन, टीम भावना व हार ना मानने की इच्छा शक्ति का प्रमाण है। इस टेस्ट मैच में हुए रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ भारत की यह जीत आने वाले कई वर्षों तक याद रखी जायेगी। यह विजय सभी भारतीयों को हर्ष व गर्व से सराबोर कर देनी वाली है”

