हरिद्वार – उत्तराखंड में बढ़ती महंगाई और बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर उत्तराखंड सरकार को घेरने में जुटी कांग्रेस। उत्तराखंड काँग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर पूरे प्रदेश में एक घंटे का सांकेतिक उपवास रखा गया है। हरिद्वार में भी विभिन्न स्थानों पर काँग्रेस नेताओ ने एक घंटे का सांकेतिक उपवास रखा।

इस दौरान काँग्रेस महासचिव संजय पालीवाल ने कहा कि कोरोना काल मे उत्तराखंड सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हुई है। प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग खुद मुख्यमंत्री के पास है फिर भी स्वास्थ्य सेवायें बेहाल है।

महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि पहले ही प्रदेश में लोग आर्थिक मंदी की मार झेल रहे है ऊपर से बढ़ती महंगाई से लोगो के घरों के चूल्हे नही जल रहे है।

महानगर काँग्रेस के शहर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस अब चुप बैठने वाली नही है। अगर इसी तरह से प्रदेश सरकार अपनी मनमानी चलाती रही तो वे प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में उग्र आंदोलन भी करेंगे।

सांकेतिक उपवास में पूर्व एमएलसी रामयश सिंह, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, अनिल भास्कर, पूर्व जिलाध्यक्ष अंजू द्विवेदी समेत कई काँग्रेस नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *