ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल

हल्द्वानी (नैनीताल) -हल्द्वानी में ब्रेन ट्यूमर से जूझ रही एक मासूम बच्ची के इलाज में मदद के लिए आम आदमी पार्टी के महानगर अध्यक्ष डिंपल पांडे सामने आए है। उन्होंने 11000 की आर्थिक मदद करते हुए लोगों से भी मासूम बच्ची के इलाज में मदद की अपील की है। अलीना नाम की बच्ची नीलकण्ठ अस्पताल में ब्रेन ट्यूमर की बीमारी से भर्ती है। जिसके इलाज में बहुत ज्यादा खर्च आ रहा है लेकिन परिजन बेहद गरीब होने की वजह से बच्ची का इलाज नहीं करा पा रहे हैं। लिहाजा अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए आम आदमी पार्टी के महानगर अध्यक्ष डिम्पल पाण्डे ने इलाज के लिए 11000 की मदद करते हुए लोगों से भी जितना बन पड़े उतनी मदद की अपील की है। हम आपको बता दें की डिम्पल पाण्डे अक्सर जरूरतमंदों की मदद को आगे रहते हैं, चाहे कोरोना काल हो या अन्य समय भी वो दिन रात लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते है, इसीलिए उनके कार्यों की शहर में हर जगह सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *