हरिद्वार – दिल्ली की सामाजिक संस्था, अभिनव समाज से जुड़े लोगों ने 170 लावारिस लोगों की अस्थियों को मां गंगा में विसर्जित किया। कनखल के सती घाट पर पंडित विनय प्रधान ने पूरे विधि विधान के साथ स्थित विसर्जन संस्कार संपन्न कराया। ये सभी अस्थियां दिल्ली के श्मशान घाटों से एकत्रित की गई थी। संस्था से जुड़े लोग तीसरी बार अस्थियां एकत्रित कर हरिद्वार पहुंचे और अब तक 370 लावारिस अस्थियां विसर्जित कर चुके हैं। संस्था का उद्देश्य है कि मृत्यु के पश्चात लावारिस लोगों की आत्मा को शांति और मोक्ष मिल सके।

अभिनव समाज संस्था के संस्थापक जी के गुप्ता ने बताया कि दिल्ली के श्मशान घाटों पर बड़ी संख्या में लावारिस अस्थियां पड़ी रहती हैं। कइयों का अंतिम संस्कार पुलिस के द्वारा कराया जाता है तो कई लोग अपने परिजनों का अंतिम संस्कार करने के बाद अस्थियों को लावारिस छोड़ जाते हैं। उनकी संस्था से जुड़े लोग श्मशान घाटों से लावारिस अस्थियां एकत्र करते हैं और फिर हरिद्वार लाकर विधि विधान के साथ मां गंगा में विसर्जित की कर देते हैं।
उन्होंने कहा कि लावारिस व्यक्तियों की अस्थियों को गंगा में विसर्जित करने से मन को शांति मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *