रामनगर – इंटरनेशनल पायनियर क्लब दिल्ली शाखा द्वारा आयोजित 17वा रक्तदान शिविर में बतौर मुख्य अतिथि पनियार के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पंडित हेम चंद्र भट्ट व नवीन तिवारी राष्ट्रीय महासचिव शामिल हुए। रक्तदान शिविर में दोनों अतिथियों का जोरदार स्वागत हुआ, अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता, सतीश गुप्ता, अंकुर गुप्ता, राजेंद्र मोहन मित्तल, डॉक्टर मदन गोपाल गुप्ता, संजय गुप्ता, दीपक गुप्ता, राजेश अग्रवाल, विवेक बंसल, अजय कुमार तायल, अजय गुप्ता, सुनील गुप्ता, मुकेश चौधरी, पंकज गुप्ता आदि ने जोरदार स्वागत किया। दोनों अतिथियों हेम भट्ट और नवीन तिवारी ने दिल्ली शाखा के सभी रक्तदान शिविर आयोजकों का हार्दिक आभार प्रकट किया।

