हरिद्वार – उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचे। ओम पुल के पास बने पार्क का उन्होंने लोकार्पण किया। इस मौके पर यूपी के भाजपा विधायक भी पहुंचे।
हरिद्वार दौरे पर पहुंचे मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने यूपी में बाढ़ के हालातों को लेकर आलाधिकारियों से बात की। उन्होंने यूपी के सिंचाई विभाग के आलाधिकारियों को उत्तराखंड से निकलने वाली तमाम नदियों और बरसती नालों पर नजर रखने के निर्देश दिए। मानसून के इस दौर में यूपी में उफनाई तमाम नदियों से बने बाढ़ जैसे हालात से निपटना उन्होंने बड़ी चुनौती बताया। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि यूपी में बाढ़ का कारण नेपाल और उत्तराखंड से निकलने वाली नदियों में एक साथ ज्यादा पानी आना है, ऐसे में वे पूरी तरह से नजर बनाए हुए हैं।

