हरिद्वार – हरिद्वार जिला कारागार में भी होली की धूम है। जेल प्रशासन ने सामाजिक संगठन के साथ मिलकर होली पर जिला कारागार में कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें जेल में बंद कैदियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सांस्कृतिक प्रोग्राम में सभी कैदी उत्साह से एक दूसरे को रंग लगाते और थिरकते हुए नजर आए। इस दौरान धार्मिक और पारंपरिक गानों के बीच रंग गुलाल और फूलों से होली खेली गई और जेल का वातावरण उत्साह पूर्ण बन गया।
जेल अधीक्षक का कहना है कि इस तरह के आयोजनों का कैदियों के मन पर सकारात्मक असर पड़ता है। इसलिए हरिद्वार जिला कारागार में सभी पर्वों को उत्साहपूर्वक मनाया जाता है।

