हरिद्वार – हरिद्वार में कांवड़ मेले में आज उत्कृष्ट कार्य करने पर एसएसपी ने इन लोगों को किया सम्मानित

1- उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार

उक्त कर्मी द्वारा कांवड़ खण्डित होने की दो घटनाओं में अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए कानून व्यवस्था बनाई गई।

2- कां0 प्रमोद बिष्ट

उक्त कर्मी द्वारा सजग ड्यूटी करते हुए मनसा देवी मंदिर परिसर से दो जेबकतरा को दबोचा।

3- हे0कां0 दिनेश पंवार

उक्त कर्मी द्वारा कांवड़ियों को हाइवे पर जाने से रोकते हुए अथक मेहनत और लगन से कार्य किया गया।

4- कां0 राजेश

उक्त कर्मी द्वारा अपनी ड्यूटी का अच्छे से निर्वहन किया गया।

5- हे0कां0 दिनेश कार्की

उक्त कर्मी द्वारा अपनी ड्यूटी का अच्छे से निर्वहन किया गया।

6- कां0 ओमवीर

उक्त कर्मी द्वारा ड्यूटी पर सतर्क रहते हुए भारी वाहनों को शहर क्षेत्र में प्रवेश करने से रोका गया।

7- म0कां0 कल्पना

उक्त कर्मी द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाया गया।

8- कां0 मनोज असवाल

उक्त कर्मी द्वारा पुल संख्या 3 के पास बैरागी जाने वाले पुल से गंभीर अवस्था में घायल युवक को निकाल कर 108 के माध्यम से चिकित्सालय भेजा गया।

9- कां0 कुलदीप राणा

उक्त कर्मी द्वारा अपनी ड्यूटी का अच्छे से निर्वहन किया गया।

10- कां0 मनोज असवाल

उक्त कर्मी द्वारा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

11- हे0कां0 तेजेन्द्र
12- कां0 अख्तर अली

उक्त कर्मियों द्वारा सड़क दुर्घटना में घायल को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही टक्कर मारकर भागे वाहन (कार) के बारे में कंट्रोल रूम को सूचना दी गई जिसे चैकिंग के दौरान पकड़ लिया गया।

13- हे0कां0 आशिक अली (SDRF)
14- कां0 शिवम (SDRF)

उक्त कर्मियों द्वारा कांगडा घाट में डूब रहे कांवड़िए को सकुशल बाहर निकाला गया।