लक्सर संवाददाता
लक्सर (हरिद्वार) – हरिद्वार की लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित खेड़ीखुर्द गाँव मे तीन लोगों की हत्या के मामले में 6 लोगो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए लोगो के पास से हत्या में इस्तेमाल किये गए तीन देशी तमंचे और कई धारदार हथियार भी बरामद किए है। इस हत्याकांड में 22 लोगो के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
गौरतलब है कि बीते गुरुवार को खेड़ी खुर्द गाँव मे दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया था, झगड़े में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी जिसमें 3 तीन लोगों की मौत हो गयी और दर्जनों लोग घायल हो गए थे। पीड़ित पक्ष की तरफ से 22 लोगो के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया। आज चार दिन बाद पुलिस ने 6 लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लक्सर सीओ विवेक कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस की टीमें काम कर रही है। बाकी फरार सभी आरोपियों की भी जल्द ही गिरफ्तारी की जायेगा।

