हरिद्वार – उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत के कोरोना पॉजिटिव हो जाने के बाद दुआओ का दौर जारी है। बुधवार को हरिद्वार पहुंची किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने सीएम तीरथ के स्वास्थ्य लाभ की कामना है। लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी का कहना है कि जगत जननी माँ गँगा त्रिपुर सुंदरी माँ गँगा भुवनेश्वरी, माया देवी और महाकाल बाबा शिव से यही कामना करते है कि वो सीएम साहब को जल्द स्वस्थ करें। उन्होंने एक बार फिर से आमजन से ये अपील की है कि कोरोना काल मे कुम्भ हो रहा है इसलिए मास्क पहने, समय समय पर सैनिटाइजर का प्रयोग करें और सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करें। सावधान रहने बहुत आवश्यकता है। सभी लोग वैक्सीन जरूर लगवाएं। वही उन्होंने ये भी कहा कि आज ही मुख्य सचिव का आदेश आया है कि कुम्भ में आने से पहले कोरोना टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट जरूर साथ लाएं। इसलिए उन्होंने हरिद्वार आने से पहले अपने साथियों के साथ कोरोना टेस्ट करवाया और उस टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट लेकर ही हरिद्वार आयी है। इसलिए आमजन और श्रद्धालु की टेस्ट करवाकर ही कुम्भ मेले में आयें। उन्होंने अपील की है आमजन सुरक्षित रहे, स्वस्थ रहे और कुम्भ में आस्था की डूबकी जरूर लगाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *