देहरादून – वेतन वृद्धि और स्थायीकरण की माँग को लेकर उत्तराखंड में तैनात उपनल कर्मचारी हड़ताल पर है। हड़ताल को खत्म कराना भी तीरथ सरकार के सामने बड़ी चुनौती है। उपनल कर्मियों की हड़ताल पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को चुनौती दी है। अपने ट्विट में हरीश रावत ने लिखा है कि …

“आज बहुत ही चिंता बढ़ाने वाला समाचार देखा कि राज्य सरकार, उपनल कर्मचारियों को जो आंदोलनरत है, उन्हें बर्खास्त करने पर विचार कर रही है। माननीय तीरथ सिंह जी खबरदार, यदि आपने ऐसा कदम उठाया तो इस कदम का हम प्राण देकर भी विरोध करेंगे।”

“18 मार्च, 2021 को उपनल कर्मियों के न्यायपूर्ण संघर्ष के पक्ष में मैं अपने आवास पर 1 घंटे का उपवास भी रखूंगा और यह उपवास, राज्य सरकार के लिये एक अग्रिम चेतावनी के रूप होगा कि यदि आपने उपनल_कर्मियों, हमारे अंशकालिक जिनको अतिथि शिक्षक कहा गया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *