मयूर सैनी की रिपोर्ट
हरिद्वार – खुफिया विभाग की सूचना पर हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित नवोदय नगर में नियमों को ताक पर रखकर खोले गए जिम को पुलिस ने बंद करवा दिया। इस मामले में पुलिस ने जिन संचालक के खिलाफ संबंधित धाराओ में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दरअसल हरिद्वार के नवोदय नगर स्थित लाइव शार्क जिम मैं पिछले दो-तीन दिनों से कुछ युवक जिम का शटर डाल कर एक्सरसाइज कर रहे थे। एक एलआईयू कर्मी ने पुलिस को सबूतों के साथ यह सूचना दी। मौके पर पहुंचे चेतक कर्मियों ने जिम का शटर उठाकर जिम में मौजूद 4 युवकों को पकड़ कर थाने ले आए। पुलिस ने इस मामले में जिम संचालक आशुतोष पांडे के खिलाफ कोविड कर्फ्यू का उलंघन करने संबंधित धाराओ में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सिडकुल थाने के प्रभारी लखपत बुटोला ने बताया कि जिम संचालक ने कोविड कर्फ्यू में नियमों के विपरीत जिम खोला हुआ था, इस संबंध में उसके खिलाफ कोविड कर्फ्यू के उलंघन और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वही थाना क्षेत्र में एक सलून संचालक के विरूद्ध भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

