हरिद्वार – आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव मनोज द्विवेदी ने कहा कि पिछले साल सख्ती के साथ लॉक डाउन लागू किया गया था इसलिए कोरोना काबू में आ गया था। लेकिन इस बार कोराना महामारी फैलने से रोकने के लिये सरकारे गम्भीर नही है। सरकार द्वारा आदेशित कोविड कर्फ्यू का सख्ती से पालन नही कराया जा रहा है। मीडिया को जारी बयान में कहा कि सरकारी आदेश में असमंजस की स्तिथि अभी तक बनी हुई है। कई आवश्यक दुकाने बन्द है लेकिन शराब के ठेके खुले है। ट्रांसपोर्ट बन्द है लेकिन इन्डस्ट्री चालू है। सब्जी मण्डी, स्वीट शॉप, रेस्ट्रां आदि सब खुले है। आधे अधूरे कर्फ्यू से लोगो की जिन्दगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। ऐसा लगता है जैसे सरकार को जनता की कोई चिंता ही नहीं है।
वही मनोज द्विवेदी ने साफ तौर से कहा कि जब तक सम्पूर्ण बन्दी नही होगी तब तक इस भयानक बीमारी से निजात नही मिलेगी। वो आमजन से भी विनती करते है कि आपके घर में जो भी है वही खा कर गुजर करो। किसी को भी बाहर नही निकलना है। सरकार के लिये आप सिर्फ आंकड़ों मे है। आपकी परवाह उनको विल्कुल नही है। परवाह होती तो अभी तक कोई सामने आकर इस महामारी के फैलने की जिम्मेदारी लेता। आज सिर्फ न्यूज़ चैनलों पर एक दूसरे पर आरोप गढ़े जाते है। एक दुसरे को जिम्मेदार बताते है। उनका साफ तौर से कहना है कि राज्य सरकार बन्दी को सख्ती से पालन नही करवा रही है
जिस बजह से महामारी अपना विकराल रूप धारण करती जा रही है।

