देहरादून – प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेज़ी से अपना पैर पसार रहा है। स्वास्थ्य व्यवस्था को ठीक करने में जुटी सरकार ने कोविड 19 के मरीजों के इलाज़ के लिए आदेश जारी किया है। सरकार ने अटल आयुष्मान योजना व आयुष्मान भारत योजना के सूचीबद्ध प्रदेश के तमाम प्राइवेट हॉस्पिटलों में कोरोना मरीज़ों को इलाज़ सुनिश्चित कराने के लिए जिला अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि इलाज़ के लिए निर्धारित सरकारी दर पर ही प्राइवेट अस्पताल इलाज़ करें। आप भी देखिए क्या है आदेश

