मयूर सैनी की रिपोर्ट
हरिद्वार – प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेज़ी से फैल रहा, पिछले 24 घंटों में 8390 कोविड मरीजों की पहचान हुई है तो वहीं 118 लोग कोरोना से जंग हार गए। हरिद्वार में भी संक्रमण अपना पैर पसार रहा है, जनपद में 860 नए कोरोना मरीज़ मिले हैं। कर्फ्यू के बावजूद कई लोग इस वैश्विक महामारी की परवाह किये बिना सड़कों पर बे वजह घूम रहे हैं। हरिद्वार पुलिस ने आज हरकी पैड़ी और उसके आस पास के क्षेत्रों में कर्फ्यू नियमों का उल्लंघन करने पर कई वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की। पुलिस ने कारवाही करते हुए कई वाहन सीज किये। सरकार, पुलिस प्रशासन और तमाम संघटनों की अपील के बाद भी बिना मास्क के घूमने वालों तथा सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वालों लोगों के विरुद्ध भी पुलिस ने कार्रवाई की।

सवाल ये है कि देश के हालातों को देखने के बावजूद आखिर कुछ लोग लापरवाही क्यों कर रहे हैं, ऐसे लोगों की लापरवाही का खामियाजा इनके पूरे परिवार और समाज को भुगतना पर सकता है। पुलिस को ऐसे लोगों के खिलाफ आगे भी शक्त रूप अपनाए रखने की जरूरत है ताकि संक्रमण की कड़ी को ना सिर्फ तोड़ा जा सके बल्कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से मुक्ति मिल सके।



