देहरादून – प्रदेश में कोविड और ब्लैक फंगस संक्रमण सरकार के लिए बड़ी चुनौती है, हालाकि कर्फ्यू की वजह से आंकड़ों में थोड़ी कमी जरूर आई है। लेकिन कोविड से हो रही मौते अब भी चिंता जनक है। प्रदेश सरकार कोरोना और ब्लैक फंगस के इलाज़ में उपयोग होने वाले तमाम संसाधनों को जुटाने की बात कह रही है, वहीं विपक्ष सरकार के तमाम तैयारियों के दावों को झूठा बता रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आज उत्तराखंड सरकार पर जम कर हमला किया, प्रीतम सिंह ने कहा की प्रदेश सरकार ने कोरोना को लेकर कोई तैयारी नहीं की, जिसका नुकसान प्रदेश के लोगों को उठाना पड़ रहा है। सरकार के लोग आपस में ही लड़ते रहे, मुख्यमंत्री बदलने में लगे रहे। कोविड से लड़ने के संसाधनों की कमी है, वैक्सीन की कमी से प्रदेश में टीकाकरण की गति भी काफी धीमी है। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्री वैक्सीनेशन सेंटर, ऑक्सीजन सिलेंडर की गाड़ियों और ऐसे तमाम जगहों पर झंडा दिखाने, फीता काटने और उदघाटन करने के लिए अपने समय के हिसाब से पहुंच रहे हैं, जिससे आम लोगों को ही दिक्कत हो रही है, प्रीतम सिंह ने कहा कि आखिर वैश्विक माहमारी के वक़्त में भी सरकार ऐसी जगहों पर झंडा दिखाने और उदघाटन करने में क्यों लगी है, जबकि यह समय कोरोना से लड़ने का है। प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार कोरोना से लड़ने में पूरी तरीके से विफल साबित हुई है।

