ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल
हल्द्वानी (नैनिताल) – हल्द्वानी के एसडीएम कोर्ट परिसर में आज कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने औचक निरीक्षण किया। कमिश्नर के छापेमारी से एसडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट और प्राधिकरण ऑफिस में तैनात कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कमिश्नर दीपक रावत ने छोटी मोटी कई सारी खामियां देखी, जिसको ठीक करने के निर्देश उनके द्वारा एसडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट को दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि एसडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट और प्राधिकरण के अधिकारियों को खामियां ठीक करने के लिए कहा गया है। कुछ कर्मचारियों की अनुपस्थित होने पर उन्होंने कहां ऑफिस में बायोमेट्रिक हाजिरी होनी बेहद जरूरी है, जो भी कर्मचारी छुट्टी पर जाए वह प्रार्थना पत्र देकर ही छुट्टी पर जाए, बिना कारण कोई भी कर्मचारी नदारत नहीं रहना चाहिए।
कमिश्नर दीपक रावत ने एसडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट ऑफिस से लेकर प्राधिकरण के ऑफिसों के कामकाज को देखा, जिनसे वह पूरी तरह से संतुष्ट हुए, फिलहाल उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यहां पर बेवजह कोई भी ना घूमें, जिन लोगों का काम एसडीएम कोर्ट में पड़ता है, उन्हीं लोगों की आवाजाही हो, साथ ही यहां की सुरक्षा व्यवस्था के लिए हमेशा सुरक्षा गार्ड की तैनाती हो।

