ब्यूरो रिपोर्ट

हल्द्वानी (नैनीताल) – कुमाऊं आईजी निलेश आनंद भरणे ने हल्द्वानी में आज पुलिस बहुद्देश्यीय भवन में बने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट, सीओ भूपेंद्र धौनी समेत पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बात करते हुए आईजी कुमाऊँ नीलेश आनंद भरणे ने कहा राजधानी देहरादून की तरह उधम सिंह नगर और नैनीताल जिले में सीसीटीवी कैमरे से पूरे शहर को लैस करने की योजना बनाई गई है।

उधम सिंह नगर के रुद्रपुर और नैनीताल जिले में हल्द्वानी में यह कंट्रोल रूम बनाया गया है। हल्द्वानी में 90 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे पूरे शहर की चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है, उन्होंने कहा सीसीटीवी पुलिस की तीसरी आंख है, क्योंकि कई बार स्टाफ कम होने के चलते कई ऐसी जगह हैं, जहां पर पुलिस की नजर नहीं पढ़ पाती है, ऐसे में सीसीटीवी उन सब जगहो पर निगाहें बनाए रखता है, साथ ही कई आपराधिक घटनाएं भी सीसीटीवी की मदद से खुलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *