हरिद्वार – कुम्भ मेले की अवधि को सीमित करने पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा है। हरिद्वार पहुँचे हरीश रावत ने कहा कि कुम्भ के मामले में मोदी और त्रिवेंद्र सरकार ने उत्तराखंड की जनता को ठग दिया है।
हरीश रावत तिबड़ी कॉलोनी क्षेत्र में आयोजित संत रविदास की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुँचे थे। इस दौरान हरीश रावत ने कहा कि संत रविदास ने मानवता के रक्षक के रूप में जन्म लिया, उन्होंने पीड़ित, शोषित, दलित वर्ग को मानवता का रास्ता दिखाया। वही इस दौरान हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ मेले को लेकर भी हरीश रावत ने राज्य और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कुंभ के मामले में मोदी और त्रिवेंद्र सरकार ने उत्तराखंड की जनता को ठग दिया है। हरिद्वार की जनता के साथ अपमान किया है। कुंभ मेले की अवधि कम करके उन्होंने हरिद्वार की जनता की भावनाओं को ठुकराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *