हरिद्वार – कुंभ मेले में लोगों के बिछड़ जाने की कहानियां बहुत पहले से चलती आई है। लेकिन इस बार कुम्भ में बिछड़ने वाली कहानियां नही बनेगी। खास तौर पर छोटे बच्चों और बुजुर्गों का आस्था के इस महा सैलाब में विशेष ध्यान रखा जाएगा। अक्सर कुंभ मेलों में लोगो के अपनों से बिछड़ने की कहानियां सुनी जाती हैं। हरिद्वार में होने जा रहे कुंभ मेले में पुलिस इसको लेकर बेहद संजीदा है। कुंभ मेले में लोगों को अपनों से मिलाने के लिए खोया पाया केंद्र और एआई जैसे साधनों का इस्तेमाल तो किया ही जाएगा। इसके साथ ही कुंभ मेला पुलिस ने सुरक्षित महफूज बचपन नाम की एक संस्था के साथ हाथ मिलाया है। संस्था के कार्यकर्ता मेले में आने वाले लोगों के छोटे बच्चों और बुजुर्गों का पंजीकरण कर उनकी जेब में उनके माता-पिता का नाम पता और फोन नंबर लिख कर एक पर्ची डालेंगे। जिससे किसी भी बच्चे या बुजुर्ग के बिछड़ जाने पर उसके माता-पिता की पहचान कर उनसे संपर्क किया जा सके। कुंभ मेला आईजी संजय गुंज्याल ने बताया कि महफूज सुरक्षित बचपन संस्था इस दिशा में बेहतर काम कर रही है। संस्था से जुड़े लोग बेहतर समन्वय बनाकर बच्चों को माता-पिता से बिछड़ने से बचाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *