हरिद्वार – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कुंभ मेले को लेकर बेहद गंभीर नजर आ रहे हैं पूर्व सीएम के सभी फैसलों को बदलते हुए सीएम तीरथ सिंह रावत ने हरिद्वार महाकुंभ मेले को पूर्ण स्वरूप और दिव्य, भव्य कुंभ आयोजित कराने की बात कही है। रविवार को सीएम तीरथ सिंह रावत हरिद्वार दौरे पर रहे। हरिद्वार में सीएम तीरथ ने हंस फाउंडेशन सक्षम द्वारा आयोजन नेत्र महाकुंभ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री तीरथ ने हरिहर आश्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से मुलाकात की। सीएम तीरथ सिंह ने निरंजनी अखाड़े में पहुँचकर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी महाराज समेत कई साधु संतों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा कि हरिद्वार महाकुंभ दिव्य और भव्य होगा। श्रद्धालु बेरोकटोक कुम्भ मेले में आये गँगा स्नान करें। कुम्भ में शासन प्रशासन द्वारा किसी तरह की कोई रोक टोक नही होगी। वही उन्होंने ये भी कहा कि सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइंस का पालन भी कराया जाएगा। बाकी कोई पाबंदी कुम्भ मेले में नही होगी। वही सीएम के इस आश्वासन के बाद साधु संत भी उत्साहित है। कुम्भ मेले के लिए दी गई खुली छूट के लिए साधु संतों ने उनका आभार व्यक्त किया और उनकी जमकर सराहना भी की।

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी महाराज ने कहा कि सीएम तीरथ सिंह रावत ने कुंभ मेले पर लगे सारे प्रतिबंध हटा लिए हैं। अब कुंभ मेले में टेंट लगेंगे, शौचालय लगेंगे, महामंडलेश्वर नगर बसेगा सभी अखाड़ो को सुविधाएं मिलेंगी और 2010 के कुम्भ से भी बेहतर व्यवस्थाएं की जाएंगी। इसके लिए वह सीएम तीरथ सिंह रावत को आशीर्वाद देते हैं बधाई देते हैं कि वह और उनका परिवार सुखी रहे खुश रहे। वही निरंजनी अखाड़े के सचिव रवींद्र पुरी महाराज ने कहा तीरथ सिंह रावत का जैसा नाम है वैसे ही उनके गुण हैं। उनका नाम तीरथ है और उत्तराखंड में बहुत सारे तीर्थ हैं इसलिए भगवान ने उन्हें सीएम बना कर भेजा है, उनके नेतृत्व में हरिद्वार महाकुंभ मेले का दिव्य भव्य आयोजन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *