हरिद्वार – वैसे तो धर्मनगरी हरिद्वार में कई ऐतिहासिक इमारतें है। लेकिन एक सरकारी इमारत ऐसी है जो देश की कई नामचीन हस्तियों की पसंद रही है। ब्रिटिशकालीन इस इमारत का नाम है डामकोठी। अपनी खास पहचान रखने वाली डाम कोठी का स्वरूप अब बदलने जा रहा है। कुंभ मेले के तहत हरिद्वार में कई छोटे-बड़े निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। इन्हीं कार्यो में राज्य अतिथि गृह डाम कोठी का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। कुछ ही दिनों में डैम कोठी अपने नए स्वरूप रूप में नजर आएगी। कुंभ मेले के तहत इसके जीर्णोद्धार के लिए एक करोड़ सतासी लाख रुपये का बजट रखा गया है।

हरिद्वार में गंग नहर की दो धाराओं के बीच बनी डाम कोठी कोई साधारण इमारत नहीं है। गंगा नदी के बीच मे बनी ये इमारत ख़ास लोगों की पसंद रही है। अक्सर वीआईपी और वीवीआईपी यहां आकर घंटो शांत वातावरण में बैठना पसंद करते है। डामकोठी अपने साथ कई ऐतिहासिक घटनाओं को समेटे हुए है। ब्रिटिश सरकार के दौर की यह डाम कोठी आज भी हरिद्वार पहुंचने वाले वीआइपीओ की पहली पसंद है। राज्य अतिथि गृह डाम कोठी के व्यवस्था अधिकारी जी0 पी0 बहुगुणा बताते हैं कि लगभग 180 साल पुरानी डाम कोठी में देश के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से लेकर विदेशी मेहमान भी ठहर चुके हैं। इसके अलावा देश और प्रदेश के विशिष्ट अतिथि अक्सर यहां आकर ठहरते हैं। आजादी से पहले और आजादी के बाद हरिद्वार आने वाले हर वीआईपी की ठहरने की पहली पसंद ही डामकोठी हुआ करती थी। उस समय हरिद्वार में और भी कई अलीशान गेस्ट हाउस और होटल मौजूद थे लेकिन फिर भी केवल डाम कोठी ही उनकी पहली पसंद हुआ करती थी। उन्होंने बताया कि डाम कोठी ब्रिटिश सरकार के अधिकारी प्रोबे कोटले का आवास हुआ करता था। कोटले ने ही हरिद्वार से कानपुर तक जाने वाली गंग नहर का भी निर्माण कराया जो आज उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश के बड़े हिस्से की सिंचाई की जरूरत पूरी करती है।

वही अपर मेला अधिकारी हरवीर सिंह ने बताया कि डाम कोठी हरिद्वार ही नहीं बल्कि प्रदेश की एक विरासत है। जिस का संरक्षण जरूरी है। इसलिए कुंभ मेला निधि से लगभग 1 करोड़ 87 लाख की लागत से डैम कोठी का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। जल्दी ही ऐतिहासिक पहचान रखने वाली डाम कोठी अपने नए स्वरूप में सामने आएगी।

हरिद्वार की डाम कोठी प्रदेश के सबसे पुराने गेस्ट हाउसेस में से एक है। इस भवन का जिम्मा राज्य संपत्ति विभाग के पास है। जल्दी ही डाम कोठी नए रूप में सामने आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *