हरिद्वार – रानीपुर विधान सभा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसी नेता संजीव चौधरी के नेतृत्व में रानीपुर की उपेक्षा के विरोध मे सत्याग्रह मार्च निकाला। मार्च टिहरी विस्थपित राम मन्दिर से शुरू हो कर पीएसी रोड होते हुए सुभाष नगर पर संपन हुई।

कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कांग्रेसी नेता संजीव चौधरी ने कहा की की राज्य मे कांग्रेस की सरकार बनने वाली है और उसकी शुरुआत के लिए रानीपुर विधान सभा मे तख़्ता पलट किया जाएगा और कांग्रेस का विधायक लाएँगे क्योंकि रानीपुर विधान सभा को बने हुए नो साल हो गए पर आज भी यहाँ सड़के, सिवरेज, पानी व स्ट्रीट लाइट के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है और यह के जनप्रतिनिधि आँखें बंद कर सत्ता के नशे मे चुर बैठे है। सीडकुल होते हुए यहाँ के युवा रोज़गार के लिए अन्य राज्य मे दर दर की ठोकर खा रहे है। आय-दिन खुले आम चोरी और महिलाओ से लुट हो रही है। संजीव चौधरी ने कहा की हरिद्वार की सीमा से लगा हुआ होने के बावजूद कुम्भ का हिस्सा नही है जबकि यहाँ से सो किलोमीटर दूर देवप्रयाग तक कुम्भ मे शामिल है क्योंकि यहां के भाजपा नेता व जनप्रतिनिधी को जनता के हितो से कोई लेना देना नहीं है।

सत्याग्रह मार्च मे मुख्य रूप से युवा नेता नरेश शर्मा, युवा नेता विकास बोहरा, युवा नेता दिग्विजय यादव, दीपक काला, विपिन राणा, अरविंद चौधरी, विजय धिमान मिथिलेश वर्मा, बलराज घलियान, नफ़े सिंह, आरएस पाल, बलेश्वर प्रसाद, राम आशीष यादव, आर एन,ए के सिंह,परशुराम सिंह, सच्चिदानंद सिंह, रामअवध यादव, कुसुमलाल यादव, गुरुदेव शर्मा, आर एन उपाध्याय, चिंगारी यादव, अशोक शर्मा, अनिल कुमार सिंह,एसएस चोबे, सुरेंद्र चौधरी, मांगेराम, मुसाफ़िर, बीएन सिंह, बलबीर सिंह, कमला कांत शर्मा व भुपेंद्र सिंह आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *