ऋषिकेश (देहरादून) – पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री बच्ची सिंह रावत ज़िन्दगी की जंग हार गए हैं। बच्ची सिंह रावत काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दो दिन पूर्व ही उन्हें एयर लिफ्ट करके इलाज़ के लिए एम्स ऋषिकेश लाया गया था।
बच्ची सिंह रावत उत्तराखंड बीजेपी के बड़े नेेता थे, वह 4 बार अल्मोड़ा लोकसभा से बीजेपी सांसद रहे, बीजेपी संगठन में भी बच्ची सिंह रावत ने लंबे समय तक काम किया और वह प्रदेश बीजेेपी के अध्यक्ष भी रहे। प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है, तीरथ ने कहा की भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार को दुख सहने की ताकत दें।

