देवघर (झारखंड) – देवघर में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष व जमुई से लोकसभा सांसद अरुण भारती और झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने बाबा नगरी देवघर में राजकीय श्रावणी मेला में निःशुल्क काॅवडिया सेवा शिविर का उद्घाटन किया।

आयोजकों ने जमुई से लोकसभा सांसद अरुण भारती और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान का स्वागत पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर किया गया। वहीं बिरसा मुंडा के पावन धरती पर देवघर जिला अध्यक्ष कुमार सौरव ने अपने समस्त समर्थकों के साथ दोनों नेताओं और सम्मानित अतिथियों का गर्म जोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर बिहार और झारखंड से आए सभी पदाधिकारियों व पार्टी कार्यकर्ता का बाबा की प्रतिमा देकर किया उनका स्वागत जिला अध्यक्ष व उनके टीम ने किया।

कार्यक्रम में झारखंड किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रमोद सिंह, प्रदेश महासचिव संजय श्रीवास्तव व हेमंत श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता उमेश तिवारी, प्रदेश एससी/एसटी मोर्चा के उपाध्यक्ष अशोक सोरेन, दुमका जिला अध्यक्ष गिरधारी झा, धनबाद जिला अध्यक्ष दिलीप पासवान, युवा नेता रवि चौबे वह अन्य गण्यमान्य अतिथि उपस्थित थे।