बोकारो (झारखंड) – लोक जनशक्ति पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के झारखंड प्रदेशाध्यक्ष बेलाल खान ने मो0 आरिफ हुसैन को लोक जनशक्ति पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत किया है।

वहीं लोक जनशक्ति पार्टी अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष कृष्णदेव कुमार ने कृष्णा कुमार हेंब्रम को लोक जनशक्ति पार्टी अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है।

पार्टी ने उम्मीद व्यक्त की है कि कृष्णा कुमार हेंब्रम और मो0 आरिफ हुसैन की नियुक्ति से झारखंड प्रदेश में “अनुसूचित जाति / जनजाति प्रकोष्ठ” ओर अल्पसंख्यक मोर्चा और मजबूत होगी।

