हरिद्वार – हरिद्वार कुंभ मेले के लिए थीम सॉन्ग तैयार करने वाले को मेला प्रशासन 1 लाख का इनाम देगा। कुंभ मेले के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए कुंभ मेला प्रशासन लगातार काम कर रहा है। मेले के लिए थीम सॉन्ग बनाने के लिए भी गीतकारों को आमंत्रित किया गया है। अपर कुंभ मेलाधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने बताया कि गाना गाने के शौकीन लोग गाना कंपोज करके 25 मार्च तक mygov.in वेबसाइट पर जाकर अपना गाना अपलोड कर सकते हैं। इस प्रतियोगिता में कोई भी शामिल हो सकता है। जिसका भी गाया गाना कुंभ मेले के लिए चुना जाएगा उसे मेला प्रशासन की ओर से 1 लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी। इससे पहले मेला प्रशासन ने कुंभ मेले के लिए लोगो बनाने के लिए भी पब्लिक से एंट्रीज मांगी थी।
गौरतलब है कि सरकार के साथ ही मेला प्रशासन का प्रयास है हरिद्वार महाकुंभ को दिव्य और भव्य से कुशल संपर्क करा जाए इसीलिए मेला प्रशासन कुंभ मेले के लिए आमजन को भी मौका दे रहा है।

