हरिद्वार – माघ पूर्णिमा (27 फरवरी, 2021) एवं महाशिवरात्रि (11 मार्च, 2021), दोनों स्नान पर्व कुम्भ मेले में सम्मिलित नही है परंतु फिर भी दोनो स्नानों को कुम्भ मेला पुलिस के द्वारा जनपद हरिद्वार पुलिस के साथ मिलकर कराए जाने का निर्णय लिया गया है।

मार्च माह के प्रथम सप्ताह में महाशिवरात्रि के स्नान पर्व को कराने के लिए केंद्र से अर्द्धसैनिक बलों की और 28 कम्पनियां कुम्भ मेले में अपनी आमद दर्ज करा लेंगी। इस प्रकार महाशिवरात्रि पर्व से पहले कुंभ मेले में आगमन कराने वाले अर्धसैनिक बलों की कम्पनियों की संख्या पूर्व से आ चुकी 12 कम्पनियों सहित कुल 40 कम्पनी हो जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *