हरिद्वार – श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद गिरी ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने पर खुशी जाहिर की। गौरतलब है कि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद स्वामी परमानंद गिरी हरिद्वार पहुंचे और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को ऐतिहासिक कार्यक्रम बताया।
इस दौरान उन्होंने राम मंदिर पर राजनीति करने वाले विपक्षी दलों पर निशाना साधा और कहा कि विशेष वर्ग को खुश करने के लिए राम मंदिर पर राजनीति करने वाले न तो राष्ट्र के रहे और न ही राम के रहे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र की समस्याएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश की समस्याएं योगी आदित्यनाथ के हाथ में है। मंदिरों से जुड़ी समस्याओं का भी जल्द समाधान होगा।

