हरिद्वार – महामण्डलेश्वर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश महाराज ने प्रेस को जारी एक बयान में पुलिस प्रशासन से माँग करते हुए कहा की जूना अखाड़े के महामण्डलेश्वर प्रबोधनन्द ने अपनी हत्या की जो आशंका जताई है उसका तत्काल संज्ञान लेते हुए पूरे मामले की जाँच की जाए। उन्होंने दोषियो पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा की स्नातन की रक्षा के लिए अपने जीवन को खपाने वाले संतो को भी इस प्रकार से यदि गुहार लगानी पड़ेगी तो ये बर्दाश्त नही किया जाएगा। संतो व समाज की रक्षा की ज़िम्मेदारी पुलिस की होती है। पुलिस अपनी ज़िमेदारी को निभाए।
महामण्डलेश्वर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश महाराज ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग
Byaapkaview
Sep 13, 2024
