हरिद्वार – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे की उत्तराखण्ड यात्रा की तैयारियों को जायजा लेने उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य 24 जनवरी को हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम पर रहेंगे।
24 जनवरी को सुबह 10:30 बजे देहरादून से रुड़की के लिए प्रस्थान करेंगे, 11:30 बजे मल्लिकार्जुन खडगे की उत्तराखण्ड यात्रा की तैयारियों का होटल लोटस रूड़की में जिला कांग्रेस कमेटी रूड़की, ग्रामीण एवं महानगर कांग्रेस कमेटी रूडकी के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
बैठक के बाद दिन में 2.30 बजे रुड़की से हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेंगे, 3 बजे यूनियन भवन हरिद्वार में जिला कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ग्रामीण एवं महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। तत्पश्चात तत्पश्चात दोनों नेता देहरादून के लिए रवाना होंगे।

