हरिद्वार – हरिद्वार में महिला कांग्रेस ने बाल्मीकि चौक पर केंद्र की भाजपा सरकार का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया की मणिपुर में पिछले 2 माह से हिंसा की आग फैली हुई है पर मणिपुर सरकार और केंद्र सरकार तमाशा देख रही है। मणिपुर की घटना से देश विदेश में भारत की छवि खराब हुई है।

महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेत्री संतोष चौहान, प्रदेश महासचिव शशि झा ने कहा की धर्म के नाम पर चलने वाली भाजपा सरकार के काल में भारत की संस्कृति को तार-तार किया जा रहा है। मणिपुर की घटना से समस्त नारी जाति का अपमान हुआ है। केंद्र व मणिपुर सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। भाजपा सरकार के कार्यकाल में हमेशा महिला अपमानित हुई है!

इस मौके पर पूर्व महानगर अध्यक्ष अंजू द्विवेदी व प्रदेश सचिव महासचिव नलिनी दीक्षित ने कहा कि मणिपुर में भाजपा समर्थित सरकार है ताजा घटना ने समस्त नारी जाति को शर्मसार किया है और उस पर प्रधानमंत्री का विलंब से चुप्पी तोड़ना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा बेमानी साबित हो रहा है। रचना शर्मा वह बिंदु ने कहा कि डबल इंजन की सरकार कुछ नहीं कर पा रही है यह केंद्र की भाजपा सरकार का जीता जागता उदाहरण है, इस शर्मसार करने वाली घटना ने देश को झकझोर कर रख दिया है।

प्रदर्शन के दौरान सुमन अग्रवाल, लीला देवी, कोरी रोशनी प्रेमवती ज्ञान देवी बिना रेखा कलावती उषा आदि ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *