हरिद्वार – हरिद्वार में कोविड को लेकर बुलाई गई बैठक से कई अधिकारी नदारद दिखे। कोरोना की स्थिति पर चर्चा के लिए राज्य मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने अधिकारियों की बुलाई थी बैठक, बैठक में अधिकारी के उपस्थित न रहने से नाराज दिखे राज्य मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद। नाराज मंत्री ने अधिकारियों से स्पष्टीकरण देने को कहा है। अधिकारियों को दो दिन के भीतर बताना होगा की वह बैठक में क्यों नहीं पहुंचे।

