हरिद्वार – धर्मनगरी हरिद्वार में कुम्भ मेले की तैयारी जोरों पर है। घाट, पुलो, पेंटिंग्स और शिविर इत्यादि से लेकर सभी स्थाई कार्य लगभग अंतिम चरण में है। ऐसी स्थिति में कुम्भ मेलाधिकारी दीपक रावत ने कुम्भ मेले में तैनात किसी भी कर्मचारी और अधिकारी को बिना बताए अवकाश लेने पर रोक लगा दी है। मेले के अधिकतर कार्य अंतिम चरण में है इसलिए उन्होंने आदेश ना मानने वाले कार्मिकों और अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। मेलाधिकारी दीपक रावत ने बताया कि वैसे तो वो अति आवश्यक कामो के लिए छुट्टी को मना नही करते है लेकिन कुम्भ मेले के सभी काम अंतिम चरण में है, ऐसी स्थिति में सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टी लेने पर रोक है। यदि किसी कर्मचारी या अधिकारी को अति आवश्यक काम है तो वो उन्हें बिना बताए छुट्टी न ले। छुट्टी की जानकारी उनके संज्ञान में होनी चाहिए ताकि उसके स्थान पर किसी अन्य की तैनाती की जाए जिससे कोई भी काम प्रभावित न हो। वही उन्होंने नियम का उलंघन करने वालो पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *