हरिद्वार – प्रदेश व्यापार मण्डल से जुड़े पदाधिकारियों ने कुम्भ मेले में एसओपी की बाध्यता को खत्म करने की माँग की है। हरिद्वार प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर संजीव चौधरी ने आरोप लगाया कि कुम्भ मेले को लेकर सरकार दोहरा रवैया अपना रही है। एक तरफ तो उत्तराखंड के मुख्यमंत्री कुंभ को दिव्य भव्य बनाने की बात कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ सरकार द्वारा जारी एसओपी को लागू किया हुआ है। ऐसे मे सरकार की कथनी और करनी मे फ़र्क़ दिखाई दे रहा है। बैरिकेटिग कर शहर के आम नागरिकों व व्यापारियों को दुकानो पर जाने से रोका जा रहा है। बैठक मे तय होता है की दुकान बंद नहीं होगी। लेकिन 10 तारीख़ को रात मे 3 बजे हर की पेड़ी व सुभाष घाट पर ज़बरन दुकान बंद कराई गई और व्यापारीयो के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया।
वही उन्होंने ये भी कहा कि राज्य के नए मुख्यमंत्री ये ध्यान रखे कि इतिहास गवाह है गँगा से छेड़छाड़ करने वालो का परिणाम हमेशा ख़राब ही रहा है। व्यापारीयो को नए मुख्यमंत्री से काफ़ी उम्मीद है इसलिए सरकार नियमो कानूनों को सफल करके कुम्भ मेले को दिव्य और भव्य सकुशल सम्पन्न कराए।
प्रेस वार्ता मे मुख्य रूप से अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष, ज़िला महामंत्री तेज़प्रकाश साहू, महानगर अध्यक्ष मयंकमूर्ति भट्ट, महानगर कायवाहक अध्यक्ष प्रवीण शर्मा व महानगर महामंत्री सुमित अरोरा उपस्थित रहे।

