देहरादून – देहरादून के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने जिलाधिकारी देहरादून को पत्र लिखकर अस्पतालों में आक्सीजन खत्म होने से 24 घंटे पूर्व सरकार को अवगत कराने को कहा है ताकि समय पर आक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में आक्सीजन की कमी बिल्कुल भी नहीं है और मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत स्वयं चिंता कर रहे हैं कि आक्सीजन की कमी न हो।

मंत्री गणेश जोशी ने जिला अधिकारी को लिखा पत्र

सोमवार को अपने पत्र में मंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि वर्तमान समय में बढ़ते कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत आक्सीजन की मांग बेहद बढ़ गयी है। समय-समय पर विभिन्न माध्यमों से ज्ञात हो रहा है कि जनपद देहरादून के कई चिकित्सालयों में आक्सीजन की उपलब्धता बाधित हो रही है और अस्पतालों द्वारा इसकी सूचना कभी 05 घंटे पहले तो कभी 08 घंटे पहले दी जा रही है। जनपद देहरादून के समस्त अस्पतालों में कम से कम 24 घंटे का आक्सीजन स्टाॅक उपलब्ध रहे और अस्पतालों द्वारा 24 घंटे पूर्व की अपनी मांग अवगत करा दी जाए, ताकि आक्सीजन की आपूर्ति शत-प्रतिशत सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *