मयूर सैनी की रिपोर्ट
हरिद्वार – उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार के द्वारा पूरे प्रदेश में मिशन हौसला अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत पूरे प्रदेश के पुलिसकर्मियों द्वारा कोरोना काल मे गरीब, मजदूर, पीड़ित और असहाय लोगो की मदद की जा रही है। पुलिसकर्मी अपने निजी खर्च से लोगो को दवाई, ऑक्सिजन और हॉस्पिटल से लेकर राशन तक उपलब्ध करवा रहे है। मिशन हौसला के तहत हरिद्वार की श्यामपुर थाना पुलिस ने 12 जरूरतमंदों को राशन बांटा।

ये सभी लोग कोरोना कर्फ्यू के कारण कामकाज ठप होने पर आर्थिक मंदी से जूझ रहे है। श्यामपुर थाना प्रभारी वीरेंद्र डोभाल ने बताया कि मिशन हौसला के तहत उनके द्वारा ऐसे लोगो को राशन बांटा गया है जो कोविड कर्फ्यू के चलते आर्थिक मंदी झेल रहे है। ये लोग खाने पीने की व्यवस्था करने में असमर्थ है या फिर कुछ लोग ऐसे है जिनका कोई सहारा नही है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगो की आगे भी इसी तरह मदद की जाती रहेगी। वही राशन पाने वाले लोगो ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

