हरिद्वार – कोरोना काल में उत्तराखंड पुलिस हर तरीके से लोगों को सहायता में जुटी है। मिशन हौंसला के तहत थानाध्यक्ष पथरी द्वारा आज थाना पथरी क्षेत्रांतर्गत असहाय, निशक्त, बेहद गरीब व्यक्तियों को राशन सामग्री वितरित की गई। पुलिस ने लोगों को कहा कि कोरोना काल जारी रहने तक वह लोगों की मदद करेंगे।

थाना क्षेत्रान्तर्गत एक लिस्ट तैयार की जा रही है कि वास्तव में ऐसे कितने लोग हैं जो कोरोना काल में पूरी तरीके से किसी न किसी पर निर्भर हैं, जिनको वास्तव में इस सामग्री की आवश्यकता है।
इसके लिए थानाध्यक्ष पथरी द्वारा संबंधित ग्राम प्रधानों से विगत तीन-चार दिनों से मिलकर एक लिस्ट तैयार की जा रही है और उसी के तहत एक कार्ययोजना तैयार करते हुए आज पहले चरण में गांव शिवगढ़ एवं पथरी करीब 15 परिवारों को परिवारों को राशन सामग्री वितरित की गई। वितरित किए गए राशन में 5 किलो आटा, 5 किलो चावल ,1 किलो दाल ,1 किलो नमक, हल्दी, मिर्च एवं तेल आदि आवश्यक सामग्री सम्मिलित है। कोरोना काल में यह व्यवस्था थाना पथरी पुलिस की तरफ से जारी रहेगी। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस का धन्ययवाद किया हैै।

घबराने की नहीं है कोई बात
पथरी पुलिस है आपके साथ
इस स्लोगन के साथ पथरी पुलिस लोगों की सहायता में जुटी है।


