मयूर सैनी की रिपोर्ट
पथरी (हरिद्वार) – कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के बीच उत्तराखंड व हरिद्वार पुलिस का मानवीय चेहरा लगातार दिख रहा है। संक्रमण रोकने के लिए दिन रात सड़कों पर डयूटी देने के साथ जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए भी हरिद्वार पुलिस सदैव तत्पर खड़ी नज़र आती है।
कोरोना महामारी की दूसरी घातक लहर से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन कर्फ्यू का शक्ति से पालन कराने में जुटी है, तो वही उत्तराखंड पुलिस द्वारा मिशन हौसला के तहत हरिद्वार के थाना पथरी क्षेत्र के गरीब, विधवा और निर्धन परिवारों को पुलिस ने खाद्यय सामग्री वितरित किया, कल इसी क्रम में पथरी पुलिस राशन का वितरण भी करेगी। इसके साथ ही पुलिस ने क्षेत्र के सीनियर सिटीजन वह बुजुर्ग व्यक्तियों की कुशल क्षेम पूछते हुए उन्हें इस महामारी में घर पर ही रहने की सलाह दी।

गौरतलब है कि कोरोना और कर्फ्यू की वजह से काफी लोगों का रोजगार प्रभावित हुआ है, ऐसे में पुलिस की यह मुहिम निश्चित तौर पर जरूरतमंदों के लिए काफी अहम है।


