ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल
हल्द्वानी – हल्द्वानी में कांग्रेस विधायक सुमित ह्रदयेश ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्य सरकार पर कई विषयों को लेकर आरोप लगाए, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इतना बड़ा इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया गया, लेकिन नए साल के मौके पर सूचना प्रणाली में कमी की वजह से पर्यटकों में भय था की ट्रैफिक जाम रहेगा, जिसकी वजह से नए साल में पर्यटन से जुड़े लोगों का मामला काफी प्रभावित रहा।

वही उन्होंने कहा की नए साल में जनता को राहत देने की बजाय बिजली के दामों में बढ़ोतरी की गई है। जबकि केंद्र और राज्य में बीजेपी की डबल इंजन की सरकार है, ऐसे में सरकार को केंद्र से मांग करनी चाहिए ताकि पावर ग्रिड से राज्य को सस्ते दाम में बिजली मिल सके, जिसे आम जनता को राहत मिल सके। क्योंकि जनता पहले से ही महंगाई से परेशान हैं।