लक्सर (हरिद्वार) – पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने लक्सर के शेखपुरी गांव में किसानों के समर्थन में आयोजित एक जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जनसभा को संबोधित करते हुए चेतावनी दी कि अगर किसानों की मांगें नहीं मानी जाती है तो भाजपा सरकार के किसी भी सांसद, एमएलए को वोट नहीं दिया जाएगा। इसके बाद भी सरकार अगर नहीं सुनी तो सरकार का तख्ता पलट कर देंगे।
जनसभा की अध्यक्षता मास्टर विरेन्द्र सिंह कर रहे थे। अवतार सिंह भड़ाना ने किसानों की मांगों को जायज बताते हुए कहा कि सरकार अगर अपनी जिद्द पर इसी तरह अड़ी रही तो इसके परिणाम गंभीर होंगे। उन्होंने नौजवानों से सडक़ों पर बैठे किसानों के समर्थन में आगे आने का आह्वान किया और कहा कि वे कोई राजनीति करने नहीं आए हैं बल्कि यह बताने आए हैं कि अगर अब भी जनता नहीं जगी तो हम सभी को अडानी और अंबानी की गुलामी करनी पड़ेगी।

अवतार सिंह भड़ाना ने कहा कि किसानों के समर्थन के लिए वे विधायक पद छोड़ कर और बीजेपी की कार्यकारिणी से इस्तीफा देकर जनता को जगाने के लिए आए हैं। सही मायने में उत्तराखण्ड और पूरे देश में किसी ने किसानों की सत्ता कायम की थी तो वे चौधरी देवी लाल थे। आज देश को ऐसे ही राजनेता की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिस सरकार को हम सबने मिलकर बनाई और आज वही सरकार हमारी बात नहीं सुन रही है।

इसके पूर्व लक्सर पहुंचने पर अवतार सिंह भड़ाना का सरदार सुब्भा सिंह ने दर्जनों गांवों की ओर से उनका पगड़ी पहना कर स्वागत किया। सभा को संजय प्रधान और एडवोकेट सहदीप, देवेन्द्र टिकोला ने भी संबोधित किया। इसके अलावा सभा में सतबीर दाबकी सरपंच, भूपेन्द्र कामिल प्रधान रणतेज़ याकूब इर्शान विकास सैनी आदि मौजूद रहे। इस मौके पर समाज की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *