हरिद्वार – हरिद्वार के शांतरशाह गांव में गैंगरेप के बाद हत्या और वसीम प्रकरण को लेकर नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद और खानपुर विधायक उमेश कुमार ने आज रोशनाबाद मुख्यालय पर धरना दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग धरने में शामिल हुए। लोगों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
सांसद चंद्रशेखर आजाद ने आरोप लगाया कि शांतरशाह गैंगरेप और हत्या में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। वहीं रुड़की के माधोपुरा में वसीम नाम के युवक की हत्या में भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है। जल्द ही पीड़ितों को न्याय नहीं मिला तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
वही विधायक उमेश कुमार ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर भी शांतरशाह प्रकरण को लेकर निशाना साधा। है।

