हरिद्वार – हरिद्वार में होली के त्यौहार से पूर्व विभिन्न स्थानों पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। राजनीतिक पार्टियां भी होली से पहले आम जनता से जुड़े रहने के लिए बढ़-चढ़कर होली मिलन समारोह आयोजित कर रही हैं।
हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में आयोजित भाजपा के होली मिलन समारोह में लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, समेत बीजेपी के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में हजारों की संख्या ने स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। स्थानीय विधायक मदन कौशिक हर वर्ष होली से पूर्व इस तरह का आयोजन करते हैं।
फूलों की होली के बाद भाजपा नेताओं ने सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं दी। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और हरिद्वार के विधायक मदन कौशिक भी होली की मस्ती में झूमते हुए नजर आए।

